Google

शनिवार, 17 मार्च, 2007

पहली चिठ्ठी

आज मैं बहुत खुश हुँ। कारण यह हैं कि मैंने आज अपना पहला हिंदी ब्लोग शुरू किया और यह मेरा पहली हिंदी पोस्ट हैं। बहुत बहुत धन्यवाद ब्लॉगर.कॉम का जिसके कारण यह करना सम्भव हुआ। वैसे मैं कोशिश करुंगा कि मैं हिंदी फोंट्स का इस्तिमाल करु क्योंकि मुझे इस software से लिखने में थोड़ी असुविधा हो रही हैं।

यह ब्लोग शुरू करने का उद्देश्य तो यह ही हैं कि मैं जीवन के किसी भी पहलू पे अपना मत, अपने विचार, अपनी सोच तथा अपनी राय हिंदी मैं निर्भीकता से लिख सकूँ । नाम भी बेबाक इसीलिये रखा हैं । इस ब्लोग में मैं कुछ ऐसे विषयों पे लिखूंगा जो विवादास्पद हैं और हो सकता हैं कि आपको मेरी बात पसंद न आये । लेकिन कृपया बुरा मत मानिएगा । आप अपनी बात लिखियेगा और हो सकता हैं कि मुझे आपकी बात ज्यादा अच्छी लगे ।

हूँ ... आज के लिए इतना ही । बहुत जल्दी मैं कुछ लिखूंगा ।

शुभ रात्री ।

11 टिप्पणियाँ:

Shrish ने कहा…

आपका हिन्दी ब्लॉगजगत में स्वागत है आशीष विमला जी (क्षमा कीजिए यदि मैंने आपका नाम ठीक न लिखा हो, मैंने आपके प्रोफाइल में देखना चाहा लेकिन मिला नहीं)

यह जानकर अत्यधिक प्रसन्नता हुई कि आपको मेरे ब्लॉग से अपना हिन्दी ब्लॉग शुरु करने की प्रेरणा मिली। मुझे अपने प्रयत्न सार्थक होते लग रहे हैं।

आपकी खुशी को समझना जायज है क्योंकि पहली पोस्ट हिन्दी में लिखने का आनंद ही कुछ और है। मेरे विचार से आपने यह पोस्ट ब्लॉगर में हाल ही में जुडे़ हिन्दी टूल की मदद से लिखी है।

"वैसे मैं कोशिश करुंगा कि मैं हिंदी फोंट्स का इस्तिमाल करु क्योंकि मुझे इस software से लिखने में थोड़ी असुविधा हो रही हैं।"

आप हिन्दी फॉन्ट का पहले से इस्तेमाल कर रहे हैं, तभी तो आप यह पोस्ट लिख पाए। हाँ हिन्दी लिखने के लिए आपको अभी सही टूल नहीं मिला है। आपको फोनेटिक आईएमई टूल जैसे बारहा आईएमई की जरुरत है। उसके बारे में पूरी जानकारी यहाँ सर्वज्ञ पर है।

हिन्दी के सारे ब्लॉग आप नारद पर पढ़ सकते हैं। अपना ब्लॉग भी वहाँ पंजीकृत करांए।

इसके अतिरिक्त नए ब्लॉगरों के स्वागत पन्ने पर भी जाएं।

हिन्दी टाइपिंग संबंधी कोई दिक्कत होतो निसंकोच पूछें। बस आप सही टूल का चुनाव कर लीजिए और फिर देखिए एक हफ्ते में ही आपकी स्पीड बन जाएगी।

बाकी अभी मैं जाकर आपके बारे में खबर करता हूँ सभी आते ही होंगे।

संजीत त्रिपाठी ने कहा…

शुभकामनाओं के साथ, स्वागत है आशीष भाई आपका,

Raviratlami ने कहा…

आपका हिन्दी चिट्ठा जगत् में आपका स्वागत है. विवादास्पद चिट्ठे जरूर लिखें, परंतु माहौल खराब न हो इसका भी ध्यान रखें - यह विनय है.

Tarun ने कहा…

शुभकामनाओं के साथ, स्वागत है आशीष आपका,

उडन तश्तरी ने कहा…

चलो, स्वागत है. अब लिखना शूरु करो...शुभकामनायें.

गिरीश सिंह ने कहा…

हिन्दी ब्लॉगजगत में स्वागत है आशीष विमला जी

मोहिन्दर कुमार ने कहा…

आशीष विमला जी आपका हिन्दी ब्लॉग जगत में स्वागत है. और मेरे ब्लाग पर आपकी टिप्पणी के लिये शुक्रिया.

उन्मुक्त ने कहा…

हिन्दी चिट्ठेजगत में स्वागत है

Salik ने कहा…

बहोत खुश हु मे भी । आज मे पेह्ली बार हीन्दी मे कुछ लीख रहा हु ।

Well! Oh that was so difficult for me too write in hindi. But, I'd like share this joy with you. It's time we start writing in our own languages as well. वैसेभी कीत्ने दीन ह्म अङ्ग्रेज की बोली बोलेङ्गे!

Abhishek ने कहा…

हिन्दी ब्लॉगजगत मे स्वागत है ।

Raman Kaul ने कहा…

आशीष, मेरी ओर से भी स्वागत स्वीकारें। Herzlich Willkommen! दो और हिन्दी ब्लॉगर जर्मनी से हैं - क्षितिज कुलश्रेष्ठ और रजनीश मंगला। विश्व के उस भाग में हिन्दी की एक और पताका फैलाने के लिए धन्यवाद।